फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत गुटखा कंपनी में एक्साइज टीम का छापा

Sat, 21 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से आई सेंट्रल एक्साइज की 25 सदस्यीय टीम ने शनिवार को यहां बुंदेलखंड की भारत गुटखा कंपनी पर छापा मारा।
विज्ञापन


पांच वाहनों पर आई टीम के सदस्य कई टुकड़ों में बंट गए और कंपनी के गोदामों और कारखानों में एक साथ दबिश दी। वहां से मजदूरों को बाहर करने के बाद छानबीन की गई। बड़ी संख्या में गुटखा सामग्री बरामद हुई।

सूत्रों के मुताबिक, आवास में छापे के दौरान नकदी और जेवर भी मिले। टीम ने इसका कोई भी ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया। टीम का कहना था कि अभी जांच की जा रही है। अभिलेखों से मिलान होगा।
विज्ञापन


सेंट्रल इंटेलिजेंस, कानपुर जोन-1 के डिप्टी कमिश्नर दर्पण शर्मा के नेतृत्व में 25 सदस्यीय टीम सुबह करीब नौ बजे पांच वाहनों पर बांदा आई। शुरुआत गूलरनाका स्थित भारत गुटखा कारखाने से की। पांच-पांच सदस्यों ने अलग-अलग गोदामों और कारखानों में छापे मारे। डीएवी कालेज के पास सकरी गली में चल रहा कारखाना भी बच नहीं सका।

इसी के नजदीक आवास/गद्दी में भी एक टीम ने जांच की। डिप्टी कमिश्नर खुद भी मौजूद रहे। टीम में एक महिला अधिकारी भी थी। एक टीम ने डिलहागंज स्थित गोदाम में छापा मारा। छापे से कारखानों और गोदामों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वहां काम कर रहे मजदूरों को टीम ने बाहर कर दिया और फिर पूरी छानबीन के दौरान अंदर आने या बाहर जाने नहीं दिया। दरवाजे बंद कर दिए गए। टीम सदस्यों का कहना था कि फिलहाल छापे में मिले सामानों का अभिलेखों से मिलान किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें