फोटो-17: गांव भभुवा में शिक्षक कक्ष और लाइब्रेरी के लिए भूमिपूजन करतीं सांसद व मौजूद अन्य। संवा
बांदा। बबेरू क्षेत्र के भभुवा गांव स्थित आदर्श किसान इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक कक्ष और लाइब्रेरी के निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया।
सांसद कृष्णा देवी पटेल और पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद ने विद्यालय के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं अंकिता और अर्चना ने सरस्वती वंदना से की। लोकगीत, देशभक्ति गीत और एकांकी की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
सांसद कृष्णा देवी पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल और विद्यालय प्रबंधक सुरेश कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व और विद्यालय के विकास पर जोर दिया। अतिथियों ने विद्यालय के संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुरेश सिंह पटेल, अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, रामबली सिंह, सत्यशरण वर्मा, प्रधानाचार्य उमाशंकर परमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।