फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले दुल्हा धरा गया, दूसरे लड़के से निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी शादी करने जा रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे बारात नहीं आई। दुल्हन के परिजनों ने दूसरे लड़के से शादी कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कबौली गांव की है। यहां शब्बीर की बेटी आरफा खातून की शादी महोबा के समद नगर निवासी नईम पुत्र मुन्ना खां से तय थी। 18 नवंबर को बारात थी। लड़की पक्ष ने पूरी तैयार कर ली। देर तक बारात नहीं आई तो दूल्हा के परिजनों से संपर्क किया गया। देर रात पता चला कि दूल्हा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इसकी वजह यह पता चली कि हमीरपुर के इंगौटा गांव की शकीला से नईम की शादी दो साल पहले हो गई थी। दूसरी शादी की खबर मिलने पर शकीला की मां ने महोबा एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर महोबा पुलिस ने नईम को हिरासत में ले लिया। उधर, यहां कबौली गांव में गांव के बुजुर्गाें ने आपसी मशविरा के बाद गांव के अशरफ मुजीब पुत्र हारून को शादी के लिए राजी किया और तड़के करीब चार बजे उसका निकाह आरफा के साथ करा दिया। दोनाें ही पक्ष खुश नजर आए।
लेखपालों ने मंगलवार को बाइक रैली और शाम को कैंडल मार्च निकाला। संघ के तहसील सचिव लालमन सिंह ने बताया कि प्रदेश व्यापी आहवान पर ये आंदोलन चल रहा हैं।
वाट्सअप ग्रुप से लेखपाल हट गए है। संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, रामभवन वर्मा, अब्दुल मजींद, पंकज, सर्वेश, आशुतोष, रुपेंद्र आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें