फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पंखे के करंट से नानी-नाती की मौत

विज्ञापन
विकास - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र की नई बस्ती में बालक और नानी की पंखे के करंट से चिपककर मौत हो गई। बताते हैं कि बालक टेबल फैन में उतरे करंट से चिपक गया था। उसे छुड़ाने में नानी की भी जान चली गई।
विज्ञापन


नई बस्तीे निवासी बाबूलाल ने बताया कि रिश्तेदार इंदी (62) अपने घर में थीं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे इंदी का नाती पुराना बेतवा घाट हमीरपुर निवासी विकास (10) ने घर के कमरे में लगे टेबल फैन को पकड़ लिया। टेबल फैन में करंट आने से वह पंखे में चिपक गया। यह देखकर उसे बचाने पहुंची इंदी भी करंट की चपेट में आ गईं। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बाबूलाल के मुताबिक, विकास मां अन्नी के साथ ननिहाल में डेढ़ साल से रह रहा था। विकास का पिता नशे के आदी है। इस कारण अन्नी अपने बच्चों के साथ डेढ़ साल पहले मायके चिल्ला आ गई थी। विकास तीन भाइयों में छोटा था। दो अन्य बेटे अंकित (15) व आकाश (13) हैं। अंकित सूरत में रहकर मजदूरी करता है। विकास के मामा इंद्रराज हमीरपुर में काशीराम कालोनी में परिवार समेत रहते हैं। पूरा परिवार भूमिहीन है। बुधवार को दोनों शवों के पाेस्टमार्टम के बाद उनका गांव में ही़ अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें