फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीएम दरबार पहुंचा विधवा का घर ढहाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पड़ोसी दबंगों द्वारा वृद्ध विधवा का मकान ध्वस्त कर निर्माण कराने का मामला का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बांदा एसपी को शीघ्र न्यायोचित समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के खाईंपार की विधवा लल्ली पत्नी रामस्वरूप ने शनिवार को लखनऊ में मुख्य मंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में अर्जी देकर बताया कि पड़ोसी दबंग व उसके चार पुत्रों तथा एक अन्य दबंग पड़ोसी ने उसका कच्चा मकान जबरन ध्वस्त कर दिया और उसमें अपना निर्माण करा रहे हैं। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

अर्जी पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी एनकेएस चौहान ने पुलिस अधीक्षक को लिखा है कि शीघ्र न्यायोचित समाधान की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें