खत्रीपहाड़। गिरवां थाना क्षेत्र के नरैनी रोड पर स्थित ओम जनरल स्टोर से चोरों ने लगभग 50 हजार रुपये कीमत का सामान पार कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला निवासी अशोक पांडे ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार की रात रोज की तरह दुकान बंद करके अपने घर बांदा चले गए थे।
बुधवार को सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो दुकान के पीछे लगे दरवाजे की कुंडी का ताला टूटा पड़ा था। दुकान में रखा सामान व नगदी जिसकी कीमत 50 हजार रुपये है, चोरों ने पार कर दी है। थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।