फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इलेक्ट्रानिक और फुटवियर दुकान में आग से सामान जला

Sun, 10 May 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव में एक इलेक्ट्रॉनिक और फुटवियर की दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों को शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

खंडेहा निवासी शिवसागर की फुटवियर की दुकान और उनके भाई उमेश सिंह की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान उनके घर में ही थी। दोनों भाई शुक्रवार शाम को दुकान बंद कर दूसरे मकान में चले गए थे। शनिवार सुबह वे दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर के अंदर से धुआँ निकल रहा था। शटर उठाने पर पता चला कि दुकान का सारा सामान जल चुका था। उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें