फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज का लालच: जिसके लिए रचाई थी मेहंदी, उसने कार और 5 लाख के लिए तोड़ दी शादी, वापस ले गया बरात

Sat, 09 May 2026 09:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर बरात वापस ले गए। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयमाल के दौरान पांच लाख रुपये और चार पहिया की गाड़ी की मांग पूरी न होने पर बरात वापस ले गए। पीड़ित पक्ष ने पिता-पुत्र के खिलाफ कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच मई को थी। मोहल्ले के ही एक इंटर कॉलेज से शादी हो रही थी।
विज्ञापन


तभी वर पक्ष से शहर के बंगालीपुरा निवासी दूल्हा राकेश व उसके पिता जुगेश ने जयमाल के दौरान पांच लाख रुपये और कार की मांग की। युवती ने कहा कि उसके माता-पिता रुपये और कार देने में सक्षम नहीं हैं। इस पर वर पक्ष बरात वापस ले जाने लगे। इस पर दुल्हन ने 112 नंबर पर कॉल की तो पुलिस आई समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। तब युवती ने पिता-पुत्र के खिलाफ दहेज एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर दहेज एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें