Golden card issued to 321 women in Jan Arogya Mela
- फोटो : BANDA
बांदा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन परिसर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड मेला में 321 कार्ड जारी हुए। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों के लिए आरोग्य योजना बेहद महत्वपूर्ण है। एक परिवार को पांच लाख तक का इलाज नि:शुल्क है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांव में लोगों को जागरूक करें। संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय ने कहा कि गोल्डन कार्ड से पांच लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। कैंप में बबेरू की 90, तिंदवारी की 110, बड़ोखर खुर्द की 121 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिला मालती, मंजू, उमा, सत्यकीर्ति व रोशनी को 8-8 किलो कठिया गेहूं का बीज वितरित किया। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर कृष्ण करुणाकरण पांडेय, अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव बघेल, डीएमओ राकेश कुमार सोनकर, अशोक राज, अनुज शुक्ला, निशा राजपूत, डीआरपी कमल मिश्रा, शालिनी जैन, प्रवीण आदि मौजूद रहे। उधर, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कोरोना जांच हुई।