फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सुरक्षा के साथ छात्राओं को बताए कॅरियर के टिप्स

विज्ञापन
फोटो - 12 भाथा गांव में चौपाल के दौरान मौजूद महिलाएं व छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी/बबेरू/जसपुरा। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत सोमवार को ग्रामीण अंचलों में पुलिस टीमों ने बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का महत्व समझाया। इस दौरान उन्हें साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बालिकाओं के जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें कॅरियर बनाने की जानकारी दी गई। तिंदवारी के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर नोट कराए गए। कहा कि जब भी समस्या हो तो तत्काल मदद के लिए संपर्क करें। इस दौरान प्रधानाचार्य अवधेश शर्मा, प्रबंधक मनोज गुप्ता, थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कुरसेजा रोशनी सेंगर, अजीत सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे।
बबेरू कोतवाली में आयाेजित कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्राओं का कॅरियर कांउसिलिंग करते हुए उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, पुलिस सेवा, बैंकिंग, आईटी, चिकित्सा, उद्यमिता आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें कोतवाली का भ्रमण कराते हुए कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, बाल ग्रह, बैरक आदि जगहों पर होने वाले कार्य दिखाए गए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत, शिव शंकर यादव, कल्बे अब्बास खान, सैफ अहमद, निक्की पटेल, आकांक्षा देवी मौजूद रहीं। जसपुरा ब्लॉक के नांदादेव गांव स्थित सचिवालय में चौपाल लगाकर महिलाओं, किशोरियों व ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें