फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः गांवों में रंगोली से कोरोना बचाव की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में रंगोली कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गांवों में स्नातक छात्राएं अलख जगा रही हैं। लॉकडाउन में कॉलेज बंद होने से राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं अपने गांव में हैं। ऐसे में रेंजर्स छात्राओं ने गांवों में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें प्रेरित करने को अपनी रंगोली कला का सहारा लिया।
विज्ञापन

छात्राओं को ये टिप्स महाविद्यालय में रेंजर्स प्रभारी डॉ. जेबा खान ने दिया है। रेंजर छात्रा कुमारी दीप्ति देवी , कुमारी प्रतीक्षा आदि गांव में अपने घर के दरवाजों पर आकर्षक रंगोली सजा रही हैं। दीवारों पर प्रेरणादायक स्लोगन भी लिख रही हैं। कई छात्राओं ने कोरोना से बचाव और लॉकडाउन नियमों का पालन करने की सलाह देने वाली कविताएं भी तैयार की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें