फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। ससुराल में युवती संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की दलील है कि चूल्हे पर खाना बनाते समय मिर्गी का दौरा आ गया। इसी कारण आग लग गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महुटा गांव में गुरु प्रसाद वर्मा की पत्नी गुड़िया (27) शुक्रवार को शाम घर में संदिग्ध हालात में आग से जल गई। उसकी वहीं मौत हो गई। पति के मुताबिक घटना के समय वह गांव में अपने दूसरे मकान गया था। ससुर और सास अलग रहते हैं।
पति का कहना है कि गुड़िया चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान मिर्गी का दौरा आ गया और वह चूल्हे पर गिर पड़ी। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई। महुटा चौकी प्रभारी धनंजय सरोज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया खाना बनाते समय चूल्हे में खाना बनाते समय घटना सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें