फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती का शव लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में महिला ससुराल में फंदे से लटकी मिली। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में आशा (23) पत्नी दिनेश प्रजापति का शव शनिवार की सुबह ससुराल के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुर दीना का कहना है कि आशा का पति दिनेश अहमदाबाद में मजदूरी करता है।
दो दिन पहले वह यहां से गया है। उधर, शहर कोतवाली के सर्वोदय नगर निवासी मृतका के भाई संतोष कुमार ने बताया कि आशा की शादी 10 माह पहले शादी हुई थी। आरोप लगया कि ससुरालीजन दहेज में सोने की जंजीर व भैंस न मिलने से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मारपीट कर हत्या कर शव को फंदे में लटका दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि फिलहाल मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें