Colorful at the annual festival
- फोटो : BANDA
बबेरू। भदवारी गांव में जूनियर और प्राइमरी स्कूलों का वार्षिकोत्सव संयुक्त रूप से मनाया गया। बालिकाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम महेंद्र प्रताप ने सरस्वती प्रतिमा पर फूल और दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया।
सत्यभाभा, राखी, नेहा, मांसी, अंतिम, सौम्या ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शालिनी, अनुराधा, खुशुबू आदि ने स्वागत गीत गाया। देश भक्ति के गीत, कव्वाली, भजन, डांस और पर्यावरण व स्वच्छता का संदेश देने वाले मंचन हुए।
एसडीएम ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। संचालन अनिल कुमार गौतम व सुरेश कुमार द्विवेदी ने किया। प्रधानाध्यापक शैलेंद्र सिंह व राधेकृष्ण, प्रधान देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार गौतम, ज्योति शर्मा, धीरेंद्र द्विवेदी सहित प्रबंधक रतिभान, अनूप सिंह, राजेश, रईश खां, मनोज सिंह, रामस्वयंबर पांडेय आदि शामिल रहे। संवाद