फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती की फांसी से मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के सात माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। ससुरालीजन आत्महत्या बता रहे हैं। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के पन्नाह गांव में आमना खातून (21) पत्नी सलमान खां का शव सोमवार को शाम कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पति का कहना है कि आमना उस पर शक करती थी। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
मृतका के चाचा शहीद खां (शिव, बिसंडा) ने बताया कि आमना की शादी 2019 में सात जुलाई को हुई थी। पति दो लाख रुपये की और मांग कर रहा था। आरोप लगाया कि रुपये देने से मना करने पर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। यह भी कहा कि गांव की एक युवती से पति के नाजायज रिश्ते हैं। आमना इसका विरोध करती थी।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप लगाया कि पति ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर टांग दिया। थाना निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मायके वालों से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें