फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। किशोरी को जबरन शराब पिलाने के बाद युवक ने दुष्कर्म किया। घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पिता ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे वह पूरे परिवार के साथ घर में सो रहा था। आधी रात के बाद नींद खुली तो उसकी 15 वर्षीय बेटी लापता थी।
विज्ञापन

घर के सदस्यों सहित पड़ोस के लोगों को जानकारी दी और उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद घर लौटी बेटी ने बताया कि पड़ोसी कलीम उसे बहला-फुसलाकर खेत की तरफ ले गया। जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया।
कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 328, 376 आईपीसी सहित एससीएसटी, पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। डीएनए टेस्ट भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें