फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में पौधे रोपने का संकल्प

विज्ञापन
Pledge to plant saplings in temples - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। 108 मंदिर परिसरों में प्रत्येक में 108 पौधरोपण का तीन दिवसीय अभियान में मंगलवार को अंतिम दिन यहां पैलानी क्षेत्र के सिंधन कलां, चंदवारा, बिछवाही और तिंदवारी क्षेत्र के सेमरी गांवों के मंदिरों में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

इस अभियान के प्रेरक और अगुवा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महा निरीक्षक राजा बाबू सिंह ने इन गांवों में ग्रामीणों को पौधरोपण की अहमियत बताई। चंदवारा के वैदेही मंदिर और सिंधनकलां के रामजानकी मंदिर में पीपल के पौधे लगाए गए। गाजे-बाजे के बीच हुए आयोजन में ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। अखंड हिंद फौज के जवानों को सुभाषचंद्र बोस का चित्र स्मृति चिह्न के रूप में महानिरीक्षक राजा बाबू सिंह और कुरसेजाधाम के महंत परमेश्वर दास महाराज ने सम्मानित किया।
दिनेश सिंह ने घड़ी भेंट की। आईजी ने हमीरपुर के टिकरी और चित्रकूट के रसिन गांवों में भी फलदार पौधे रोपने को कहा। संचालन जयराम सिंह बछेउरा ने किया। ज्योतिषाचार्य रामसिया, ग्राम प्रधान चंदवारा अरविंद सिंह, रामसिया शास्त्री, डॉ. मिथलेश पांडेय, अधिवक्ता राजेंद्र सिंह, शांतिभूषण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें