बांदा। शाम शहर के व्यस्त इलाके स्टेशन रोड में बुधवार की देर शाम एक युवती ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान लोगों का हुजूम तो रहा पर बीच-बचाव की हिम्मत किसी की नहीं पड़ी। शहर के स्वराज कालोनी निवासी युवती ने बताया कि युवक उसका पड़ोसी है।
कारोबार के लिए 90 हजार रुपये उधार लिए थे। अब नहीं दे रहा। अभी पता चला कि स्टेशन रोड में है तो यहां आ गई। इस पर युवक ने उसके साथ बदसुलूकी की। युवती ने कहा कि उसने अपनी फीस का पैसा दे दिया था। अब यह वापस नहीं कर रहा है। उसका साल बरबाद हो रहा है। (संवाद)