फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती ने लगाई फांसी

विज्ञापन
मृतका खुशबू। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सजातीय युवक के साथ लापता होकर पंजाब में मंदिर में शादी कर ली थी। पति पेशे से मजदूर है।
विज्ञापन

घटना तिंदवारी थान क्षेत्र के बेंदा गांव की है। खुशबू प्रजापति (22) पत्नी दिलीप प्रजापति रविवार की रात बिजली गुल होने से अंधेरे में घर का कमरा बंद कर खपरैल में दुपट्टे से फांसी पर झूल गई। सास-ससुर आदि घर के बाहर सो रहे थे। बिजली आने पर अंदर गए तो दरवाजा बंद मिला।
दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर दाखिल हुए और शव को फंदे से उतारा। सोमवार को सुबह थाना इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह और नायब तहसीलदार राजकुमार भदौरिया ने पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह भी उपस्थित थे। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली।
विज्ञापन

21 नवंबर 2017 को खुशबू और दिलीप भाग गए थे और पंजाब जाकर मंदिर में शादी रचा ली थी। दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। जून माह में दोनों लौटे थे। खुशबू का पिता जेल में है। उसके कई मुकदमें बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें