यूपी के बांदा में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव में खुशबू (21) पत्नी दिलीप प्रजापति ने ससुराल में अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार युवती ने 21 नवम्बर 2017 को पड़ोसी स्वजातीय युवक दिलीप के साथ पंजाब के एक मंदिर में शादी की थी। पुलिस ने इस घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।