फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिरी बालिका, मौत

Tue, 14 Jul 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-11- मृतका शिक्षा। फाइल फोटो।
विज्ञापन
अतर्रा/बबेरू। खेत में बने गहरे पानी भरे गड्ढे में पैर फिसलने से बालिका गिर गई। गड्ढे में वह कीचड़ में फंस गई। इस बीच परिजन वहां पहुंचे तो उसे पानी से बाहर निकालकर सीएचसी बबेरू ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव मरौली निवासी रन्नू देवी ने बताया कि उसकी बेटी शिक्षा (9) सोमवार को दोपहर दो बजे गांव स्थित कोचिंग संचालक विमल के यहां पढ़ने गई थी। उसके बाद वह शाम 5:30 बजे कोचिंग से घर वापस आकर अपने हमउम्र बच्चों के साथ घर से कुछ ही दूर खेलने चली गई। मां रन्नू ने बताया कि बीते वर्ष पड़ोसी कल्लू प्रजापति ने अपने खेत से खोदाई कराकर मिट्टी निकालकर मकान का निर्माण व पुराई कराई थी। इससे खेत पर बना गहरा गड्ढा बारिश होने से भर गया था।



वहां खेलने के दौरान ही बालिका का पैर फिसल जाने से गहरे गड्ढे में गिर गई। अन्य बच्चों ने शिक्षा को पानी में डूबते देख शोर मचाया और साथ खेल रहे मनीष ने घर पहुंच घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन व ग्रामीणों ने गड्ढे में बालिका की खोजबीन शुरू की। आधे घंटे तक खोजबीन करने के बाद बालिका को गांव के नंदू ने बाहर निकाल लिया। परिजन उसे निजी वाहन से बबेरू सीएचसी लाए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




पिता अवधेश कुमार ने बताया कि तीन पुत्री व एक पुत्र में बड़ी थी। वह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। घटना से मां रन्नू सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बिसंडा चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब जाने से बालिका की मौत हुई है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें