फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा को हराकर जीबी नगर ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन मैदान में डीवीसीए वेटरंस कप का फाइनल मुकाबला गौतमबुद्ध नगर ने बांदा ब्लू को तीन विकेट से हराकर जीता। बांदा टीम से मिले लक्ष्य को जीबी नगर ने उन्नीसवें ओवर में ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को डीवीसीए वेटरंस कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर जीबी नगर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बांदा की ओर से दिलीप सिंह ने 62 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत टीम 128 के स्कोर तक पहुंची। जीबी नगर के गेंदबाज दीपक पुनिया ने चार ओवरों में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीबी नगर की टीम ने अनूप नागर की तेजतर्रार 27 गेंदों पर बनाए 38 रनों की मदद से उन्नीसवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अनूप ने पारी में तीन चौके व तीन छक्के लगाए।



बांदा टीम की ओर से प्रदीप गुप्ता ने 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। दीपक पुनिया को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज प्रदीप गुप्ता व बेस्ट इमेजिंग बैटर दिलीप सिंह को चुना गया। उप्र वेटरंस एसोसिएशन के सचिव गिरीश कुमार व उपाध्यक्ष अनिल राय ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व शील्ड सौंपकर सम्मानित किया। मैच के दौरान डीवीसीए संरक्षक वासिफ जमा, चंद्रमौली भारद्वाज, अध्यक्ष संदीप कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुनील सक्सेना, दिलीप सिंह, राममिलन, जीतू, तरुण नंदा, जमशेद खान, हर्षित सिंह, पिंटू सहित अन्य पदाधिकारी व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें