फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सर्वर न आने से ठप रही गैस सिलिंडर की बुकिंग, उपभोक्ता परेशान

Sun, 15 Mar 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कस्बे में शनिवार को गैस उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर और नेटवर्क की समस्या के चलते घरेलू गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग ठप रही, इससे लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जल सके। बुकिंग न होने से परेशान उपभोक्ताओं की भीड़ दोपहर तक एजेंसी में लगी रही। लोग अपनी समस्या को लेकर लगातार जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि सर्वर न आने से गैस की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। इससे घरों में खाना बनाने में दिक्कतें आ रही हैं और वह परेशान हैं। कस्बे की सीमा, रानी, प्रियंका, संतोष, रमजानी, राजकुमार, महेश, राजाराम सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से कई बार बुकिंग कराने का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार नेटवर्क और सर्वर की समस्या बताई जा रही है। कुछ लोगों ने बताया कि घरों में गैस खत्म हो चुकी है, इससे चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं और परिवारों को भोजन बनाने में कठिनाई हो रही है।
मजबूरी में वह लकड़ी या अन्य विकल्पों का सहारा ले रहे हैं। गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ता बुकिंग और सिलेंडर की स्थिति जानने के लिए लाइन में लगे रहे। भीड़ के कारण एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। वहीं मयंक वर्षा इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि करीब 1250 गैस बुकिंग दर्ज की गई हैं, जिसमें शुक्रवार को 350 उपभोक्ताओं को सिलिंडर की डिलीवरी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह से सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण नई बुकिंग नहीं हो पा रही है। कहा कि एजेंसी में वर्तमान में करीब 650 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। जैसे ही सर्वर की समस्या ठीक होगी, उपभोक्ताओं की बुकिंग लेकर सिलिंडरों की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें