फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः 15 किलो गांजा और दो लाख रुपये के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
दबोचे गए आरोपी पुलिस अभिरक्षा में। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात 15 किलो गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लाख छह हजार रुपये भी बरामद हुए। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम बलखंडी नाका चौकी प्रभारी ने फोर्स के साथ पल्हरी गांव के पास दबिश देकर दो बाइकों में सवार शैलेंद्र सिंह पुत्र विश्वनाथ (तकिया, बलखंडी नाका) और अशोक पुत्र रामऔतार (भज्जू सिंह का पुरवा, गुरेह) को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से मिले दो पिट्ठू बैग में 15 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ। 2.06 लाख रुपये भी मिले। पुलिस के मुताबिक गांजे की बाजार में कीमत करीब पांच लाख रुपये है। दोनों आरोपी काफी समय से गांजे की तस्करी कर रहे थ। पुलिस को इनकी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें