बांदा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची में 6 स्वास्थ्य कर्मियों सहित 40 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। नए संक्रमितों में 3 बच्चे और 7 महिलाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित सर्वोदय नगर में मिले। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1348 पहुंच गई। इनमें सक्रिय संक्रमित 514 हैं।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की। रविवार को मिले नए संक्रमितों में मेडिकल कालेज के 5 और बबेरू सीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव पाया गया। इनके अलावा सर्वोदय नगर में 7 संक्रमित मिले।
शहर के क्योटरा में 3, रोडवेज व बन्योटा में 2-2, स्वराज कालोनी गली नंबर-3 व स्वराज कालोनी गली नंबर-9 में समेत चमरौडी, न्यू मार्केट, बलखंडी नाका, खिन्नीनाका, रामलीला, पीडब्ल्यूडी कालोनी, बंगालीपुरा में 1-1 पॉजिटिव पाया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में चिल्ली व जारी में 2-2, बबेरू कोतवाली रोड, दुरेड़ी, ब्रम्हाडेरा, कमासिन, नरजिता (जसपुरा) व पुनाहुर में 1-1 कोरोना संक्रमित मिला।