फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में विराजे गजानन, गणेश महोत्सव शुरू

Fri, 18 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडालों और घरों में प्रतिमा स्थापना के साथ गणेश महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन विघ्नहर्ता गजानन का मंत्रोच्चारण के बीच आह्वान व मूर्ति स्थापना हुई। गणेश भवन, अलीगंज समेत शहर में दर्जनभर से ज्यादा स्थानों पर गजानन की मूर्ति स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन


गणेश भवन (अलीगंज) में पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा-अर्चना कराई। यजमान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने प्रतिमा स्थापना कराई। संरक्षक ज्योत्सना पुरवार ने गणेश प्रतिमा की आरती उतारी।

अशोक त्रिपाठी जीतू, ललित विश्वकर्मा, राजकुमार पाठक, दत्तू पंत गुर्जर, बसंत लाल सर्राफ, अवधेश कुमार शुक्ला, राजेश तिवारी, सुशील तिवारी, मोहन साहू, सत्यनारायण द्विवेदी, अभय पांडेय, रामलखन राजपूत, सुनील शुक्ला, कृपाशंकर मिश्रा, राजेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, अरुणा गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, बंगालीपुरा, रेलवे स्टेशन, बलखंडी नाका, अलीगंज, खुटला, छोटीबाजार, कताई मिल, जेल रोड, गूलर नाका, कटरा, क्योटरा, कैलाशपुरी स्थित सजे-धजे पंडाल में विघ्न विनाशक गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। भक्तों में गणेश महोत्सव को लेकर खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें