फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा मुक्त अभियान धड़ाम, ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़कों की मरम्मत और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन पर कार्रवाई की मांग लेकर बुंदेलखंड आजाद सेना ने ज्ञापन दिया। कहा कि शहर समेत जिलेभर की सड़कें ध्वस्त हैं। गड्ढा मुक्त अभियान धड़ाम साबित हो रहा है। गड्ढों में पानी भरा होने से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कहा कि सड़कें मानकविहीन होने से उखड़ गईं। कमासिन प्रांतीय मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।
बेर्रांव गांव में बने पुल में सरिया दिख रही हैं। बबेरू-कमासिन सीसी रोड और दांदौ मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पीडब्ल्यूडी अभियंताओं से शिकायत की, पर सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन पर भी कार्रवाई और सड़कों की टीएसी जांच की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अनेज यादव, शिवकुमार विमल, ज्ञानेश्वर प्रसाद, भैरव प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें