फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में बोर्ड परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों में शनिवार (18 सितंबर) से अंक सुधार बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षार्थियों पर निगाह रखी जाएगी। कोरोना प्रोटोकाल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। एक कक्षा में न्यूनतम 20 से 25 परीक्षार्थियों को ही बैठाया जाएगा। यह संख्या कक्ष के हिसाब से घट बढ़ सकती है।
विज्ञापन

परीक्षार्थी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करके ही कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। अंक सुधार में हाईस्कूल व इंटर के कुल 854 परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों में सिटिंग प्लान कर लिया गया है।
कोरोना संक्रमण काल में इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में 40,136 परीक्षार्थी बिना परीक्षा दिए प्रोन्नत किए गए थे। इनमें कुछ छात्र प्री बोर्ड परीक्षा से प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं थे। कुछ परीक्षार्थियों के अंक पत्रों में अंक प्रदर्शित नहीं थे।
विज्ञापन

ऐसे असंतुष्ट परीक्षार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इनमें हाईस्कूल में 336 जिसमें 274 बालक और 62 बालिकाओं ने परीक्षा फार्म भरा है।
इसी तरह इंटर में 518 परीक्षार्थियों जिसमें 461 बालक और 57 बालिका अंक सुधार की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनकी पहली परीक्षा शनिवार (18 सितंबर) से शुरू होगी, जो 6 अक्तूबर तक चलेगी।
परीक्षा के लिए शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा केंद्रों में सिटिंग प्लान तैयार कर लिया गया। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा।
दो पालियों में होगी परीक्षा
अंक सुधार परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार को सैनिटाइजर करके व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं हैं।
इन केंद्रों में होगी परीक्षा
डीएवी इंटर कॉलेज, बांदा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बांदा, सत्यनारायण इंटर कॉलेज, तिंदवारी, मधुसूदन दास इंटर कॉलेज, जसपुरा, विवेकानंद इंटर कॉलेज, नरैनी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अतर्रा, स्व. केपी शास्त्री इंटर कॉलेज, बदौसा, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज, बबेरू, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कमासिन।
दो सचल दल, 6 जोनल, 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
अंक सुधार परीक्षा कराने के लिए दो सचल दल गठित किए गए हैं। 6 जोनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) व 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट (तहसीलदार) नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षार्थियों को केंद्र में पहुंचना होगा। एक सचल दल का नेतृत्व डीआईओएस और दूसरे का बीएसए करेंगे।
अंक सुधार बोर्ड परीक्षा शनिवार से शुरू होंगी। परीक्षार्थियों के लिए यह अंतिम विकल्प है। जिलाधिकारी द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षाएं कराईं जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों पर निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन

- विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें