फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घरेलू विवादों से परेशान चार महिलाओं ने खाया जहर

Sun, 22 Mar 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरेलू विवाद और तनाव के चलते चार महिलाओं द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले सामने आए हैं। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी 27 वर्षीय सबीना ने रविवार दोपहर किसी घरेलू बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी 35 वर्षीय कैलसिया ने शनिवार रात घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसकी हालत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी 40 वर्षीय गुलबिया का अपने पति से विवाद हो गया, जिससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। वहीं बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी 24 वर्षीय शिवदेवी ने भी किसी बात से नाराज होकर यह कदम उठा लिया। सभी लोगों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें