फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे 16 जोड़े

Mon, 15 Jun 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेडक्रॉस सोसाइटी के सजाए मंडप में 14 जोड़े दंपति बन गए। जबकि दो जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया। सोसाइटी ने इन्हें उपहार के तौर पर गृहस्थी का सामान दिया। नवदंपतियों को आशीर्वाद देने प्रशासन और पुलिस के अफसर भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह का यह कार्यक्रम रविवार की रात मंडपम मैरिज हाल में हुआ। इससे पूर्व डीएवी इंटर कालेज से बारात विवाह स्थल के लिए रवाना हुई। बारात में भी रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि आदि शामिल रहे। मैरिज हाल में एक ही मंच पर 14 वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और फेरे लगाकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।

इसी मंच पर दो मुस्लिम दूल्हा-दुल्हन ने काजी के जरिए निकाह कुबूल किया। मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद और नगद भेंट दी। विधायक दलजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम सुरेश कुमार, एसपी राकेश शंकर, एडीएम डीएस पांडेय ने भी सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की बांदा यूनिट ने ऐसा आयोजन पहली बार किया। सारा खर्च सोसाइटी ने ही वहन किया। समारोह में रेडक्रॉस सोसायटी के संतोष मसुरहा, बाबूलाल गुप्त, भैरव प्रसाद अग्रवाल, उमाशंकर पांडेय, अशोक त्रिपाठी जीतू, मुमताज अली आदि ने भूमिका अदा की।

वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व चेयरमैन अब्दुल हफीज फारुकी (चचा), पूर्व एडीजे दयाराम गुप्ता, सहायक निबंधक धर्मेंद्र चौधरी, उमाशंकर रुपौलिहा, पूर्व प्रधानाचार्य महमूद खां, प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, पूर्व अध्यक्ष शकील अली, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.मोहम्मद रफीक आदि उपस्थित रहे।

इन्होंने लिए फेरे
रूपरानी संग रंजीत, गौरा संग हरिश्चंद्र, अर्चना संग जयकरन, शोभा देवी संग देव सिंह, गोरीबाई संग रामनरेश, ममता संग ओम प्रकाश, मैम संग रामकेश, कंचन संग अवधेश सिंह, कलावती संग अशोक, लक्ष्मी संग सुंदरलाल, कांती संग माता प्रसाद, लक्ष्मी संग कंधीलाल, अंजनी संग कमलेश, उर्मिला संग चुनूबाद।

इनका हुआ निकाह
शबीना का वसीम संग
चांदनी खातून का इरफान संग

सोसाइटी से ये मिले तोहफे
रेडक्रॉस सोसायटी ने सामूहिक विवाह में जहां अन्य इंतजाम किए वहीं सभी जोड़ों का उपहार के तौर पर एक जैसा सामान दिया। इसमें स्टील अलमारी, अटैची, सिलाई मशीन, टेबल फैन, लोहे का पलंग, चांदी की बिछिया, पायल, मंगलसूत्र, वाटर फिल्टर, प्रेशर कुकर, मेकअप बाक्स, स्टील टंकी, बिस्तर, कलश, लोटा, परात, पांच बर्तनों का सेट, पांच साड़ियां, डिनर सेट, सूट, अध्यात्मिक पुस्तकें आदि सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें