फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों समेत चार गिरफ्तार, जेवर बरामद

विज्ञापन
Four arrested including two brothers, jewelery recovered - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। ठेकेदार के घर हुई चोरी का पुलिस ने पांच दिन बाद पर्दाफाश कर दिया। सगे दो भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी के जेवर बरामद किए। पुलिस का कहना है कि आरोपी नकली गहनों के असली बताकर बेचने का भी कारोबार करते थे।
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार को सुबह अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कंचन पुरवा निवासी अमन सिंह व उसका भाई अभिषेक सिंह, मर्दन नाका निवासी अजय उर्फ अज्जू शिवहरे और छिपटहरी निवासी चमन कुमार शामिल हैं। उनके पास से गहने और तीन हजार रुपये बरामद हुए। 28 जून की रात आरोपी अमन और अभिषेक ने साथियों के साथ मिलकर कंचन पुरवा निवासी अपने चचेरे भाई प्रशांत सिंह के घर चोरी की घटना अंजाम दी थी।
प्रशांत दिल्ली में ठेकेदारी करता है। पड़ोसियों की सूचना पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टीम में उप निरीक्षक राजनारायण नायक, कांस्टेबल समरजीत पाल, रूपेंद्र कुमार व अखिलेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें