फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पूर्व राज्यमंत्री बसपा नेता बाबूलाल का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वयोवृद्ध पूर्व राज्यमंत्री व बसपा के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता बाबूलाल कुशवाहा का रविवार की शाम केवटरा स्थित बांदा आवास में निधन हो गया। वह काफी दिनों ने अस्वस्थ चल रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को हरदौली घाट स्थित केन नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व एमएलसी विजय प्रताप सिंह, मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी/ चित्रकूटधाम मंडल लालाराम अहिरवार, मुख्य सेक्टर प्रभारी बल्देव वर्मा, जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा, लल्लू निषाद सहित विभिन्न दलों के जन प्रतिनिधियों सहित अधिवक्ता आदि शामिल हुए।
बाबूलाल कुशवाहा पहली बार वर्ष 1996-97 में बसपा के टिकट पर नरैनी विधानसभा सीट से चुनाव जीते। 2002 में सदर विधानसभा से चुनाव जीतकर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बने। 2007 में बसपा के टिकट पर तीसरी बार चुनाव लड़े, लेकिन 31 वोटों से हार गए। इसके बाद वह चुनाव नहीं लड़े। कुछ दिनों से वह अस्वथ चल रहे थे। लखनऊ में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें