बबेरू (बांदा)। 10 वर्षीय बालिका की हत्या के पीछे फिलहाल कोई अन्य वजह खुलकर सामने नहीं आई। शव की हालत और मौके की स्थिति से पूरे आसार दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या के नजर आ रहे हैं। उधर, फोरेंसिक टीम बालिका के नाखून और शरीर के अन्य हिस्सों से लिए नमूनों से हत्यारों तक पहुंचने की पड़ताल में जुटी हुई है।
सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में बालिका के प्राइवेट पार्ट में चोटें मिली हैं। साथ ही गर्दन और आंख में चोट है। मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है। यानी गला घोटा गया है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंची फोरेंसिक टीम ने बालिका के शव के नाखूनों और शरीर के अंग स्थानों से कुछ नमूने लिए। फोरेंसिक टीम इनकी जांच कर रही है। डीएनए जांच भी कराई जाएगी। डाक्टरों ने स्लाइड बनाकर लैब भेजने के लिए पुलिस को सौंप दिए। उधर, घटनास्थल पर पुलिस का प्रशिक्षित कुत्ता भी कुछ खास संकेत नहीं दे पाया।
खेत के आसपास तक ही सीमित रहा। उधर, घटनास्थल पर सोमवार को सुबह पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने मृतक के माता-पिता, दादा-दादी आदि को सांत्वना दी। साथ ही पुलिस से मांग की कि तीन दिन के अंदर घटना का खुलासा किया जाए। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, राजेंद्र यादव समेत हसन सिद्दीकी, ओमनारायण त्रिपाठी विदित, अशोक श्रीवास आदि ने परिजनों को सांत्वना दी।