फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम 20 को कर सकते हैं भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
former,mla,CM,banda,mandalayoukta - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सीएम योगी आदित्यनाथ के फिर मंडल मुख्यालय बांदा आगमन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। 20 फरवरी से कृषि विवि में आयोजित हो रहे 7 राज्यों के तीन दिवसीय किसान मेले में आ सकते हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री के आगमन की खबर है। इसके अलावा नवनिर्मित कमिश्नरी भवन के लोकार्पण और निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के भी आसार हैं। कृषि विवि में हैलीपैड तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के भी आने की संभावना है। नवनिर्मित कमिश्नरी भवन को रंग रोगन से तैयार कर लिया गया है। (संवाद)
----------
रिसीवर नियुक्त करने की मांग
बांदा। श्रीकृष्ण रास मंडल, ठठराही के पूर्व उप प्रबंधक रामजी गुप्ता ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में कार्रवाई न होने से सहायक रजिस्ट्रार ने रजिस्टर्ड समिति का पंजीकरण तत्काल निरस्त कर रिसीवर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन संस्था के पदाधिकारी कह रहे कि उनकी ऊंची पहुंच है। वही संस्था पर काबिज रहेंगे। कहा कि वित्तीय लेन-देन व अन्य कार्य रिसीवर द्वारा ही किया जाना उचित होगा। गुप्त की शिकायत पर ही सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एवं चिट, झांसी ने लेखा परीक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट व सीए की रिपोर्ट विरोधाभासी होने से किया गया आदेश रद्द कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें