फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पूर्व डीजीपी ने लिया संतों का आशीर्वाद, कुरसेजाधाम में टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। सूबे के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह सिंधनकलां गांव में आयोजित 111 कुंडीय महाचंडी महायज्ञ में पहुंचे। उन्होंने कुरसेजाधाम के महंत परमेश्वरदास महाराज का माल्यार्पण किया। शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यज्ञवेदी की परिक्रमा लगाते हुए कथा स्थल में कथावाचक लोकेंद्रास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

पूर्व पुलिस महानिदेशक के आगमन पर पपरेंदा गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत सिंह, जनार्दन सिंह आदि ने स्वागत किया। कालेश्वर तिराहे पर ग्राम प्रधान मैना देवी, लल्लू कछवाह, हिम्मत सिंह, नीरज सिंह, राकेश बाबा, संजय शुक्ला, डॉ. नितिन कश्यप, वीरेंद्र द्विवेदी, अनुपम त्रिपाठी, शुभम रत्न त्रिपाठी आदि ने माल्यार्पण किया। पिपरहरी मोड़ पर राजा सिंह की अगुवाई में ग्राम प्रधान रेहुंटा ओमकार निषाद, ग्राम प्रधान अमलोर भूपेंद्र सिंह उर्फ भूरा सिंह, अरुण द्विवेदी नरी आदि ने पूर्व डीजीपी का स्वागत किया। वहीं पैलानी कस्बे में अरविंद सिंह चंदेल समेत कई ग्रामीणों ने स्वागत किया। सिंधनकलां पहुंचते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छेदीलाल वर्मा ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें