फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारें किसानों पर न संवेदनशील, न रहम दिल

विज्ञापन
जसपुरा में भीड़ को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश की आधी आबादी का पेट भरता रहा उत्तर प्रदेश का किसान दैवी आपदाओं और भाजपा सरकारों की किसान विरोधी नीतियों से बुरी तरह पस्त हो गया है। आए दिन आत्महत्याएं कर रहा है या सदमे से मौत हो रही हैं। सरकारें न संवेदनशील हैं, न उन पर रहमदिल।
विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे किसान जन जागरण अभियान की श्रृंखला में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष जसपुरा कस्बे में जनजागरण जनसभा में शामिल हुए। अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2019 में वादा किया था कि केंद्र में सरकार बनी तो हर किसान के खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकारें किसानों के प्रति पूरी तरह बेपरवाह हैं।
उन्होंने कहा कि जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस गांव-गांव में किसानों की समस्याएं एकत्रित कर रही है। उन्हें लोकसभा और विधान सभा में उठाएंगे। किसानों के सारे कर्जे पूरी माफ होने चाहिए। अन्ना पशुओं का ठोस हल निकले। बुंदेलखंड के बेरोजगार युवक और मजदूर पलायन कर रहे हैं। उन्हें यहीं काम मिलना चाहिए।
विज्ञापन

सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और महासचिव ध्रुवराम चौधरी ने भी किसानों के मुद्दे पर भाषण दिए। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित सीमा खान, बीलाल, गजेंद्र पटेल, मुमताज अली, रामपाल अवस्थी, साकेत बिहारी मिश्र, किशन बाबू गुप्त, ब्लाक अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
राकेश सिंह, शशि अवस्थी, रामहित निषाद, प्रद्युम्न दुबे लालू, महेंद्र वर्मा, राजेश गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, रामसेवक शुक्ल, सुखदेव गांधी, अशोक चौहान, सैय्यद अल्तमश, शिवाकांत मिश्र, सद्दाम, शैलेंद्र, रामानुज भौरहा, संतोष द्विवेदी, निसार अहमद, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, इरफान, अशरफ उल्ला रंपा, जितेंद्र सोनकर, जिलानी दुर्रानी, पवन देवी, अस्मत जहां, मंजू, वंदना, गुलाब रानी, सियादुलारी, जानकी, अर्चना, गोमती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें