फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में धावा, कंपनी कर्मियों पर फूटा लोगों का गुस्सा

Fri, 02 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
समय होने के बाद भी जमा किए गया पैसा वापस भुगतान न करने पर जमाकर्ता कंपनी के खिलाफ खाता धारकों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण खाता धारकों ने कंपनी के दफ्तर में धावा बोलकर जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन


प्रबंधक को जबरन कार्यालय से अशोक लाट ले आए। यहां भी दोनों में झड़प हुई। बमुश्किल मामला निपट सका। मुख्यालय के नजदीक आबाद गंछा, बजरंग पुरवा, खानपुर और बांधा पुरवा गांवों तथा निम्नीपार मोहल्ले के तमाम बाशिंदों ने पीएसीएल इंडिया लिमिटेड कंपनी में अपना पैसा जमा किया था।

कंपनी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि निर्धारित समय पूरा होने पर मूलधन से अधिक पैसा वापस किया जाएगा। इस दौरान 6 माह बीत जाने पर भी खाता धारकों को पैसा नहीं मिला तो उनका सब्र टूट गया। बृहस्पतिवार को खाता धारकों को जत्था चिल्ला रोड स्थित कार्यालय पहुंच गया और वहां कर्मचारियों से मारपीट की।
विज्ञापन


प्रबंधक को अपने साथ पकड़कर स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट ले आए। चेतावनी दी कि जब तक भुगतान नहीं होता वह प्रबंधक को नहीं छोड़ेंगे। प्रबंधक को छुड़ाने आए कर्मचारी और खाताधारक भिड़ गए। एक-दूसरे से जमकर हाथापाई की। देर तक चले हंगामे में तमाशबीनों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद बमुश्किल मामला शांत हुआ।

खाताधारकों ने बताया कि कंपनी द्वारा उनका भुगतान नहीं किया जा रहा। दो दिन पूर्व डीएम से भी इसकी शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उधर पीएसीएल कंपनी के ग्राहक सेवा प्रभारी विनोद कुमार प्रजापति का कहना है कि कुछ लोग कंपनी के खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं। सेबी के आदेश के खिलाफ कंपनी ने एसएटी पर अपील की है। 5 फरवरी को सुनवाई होनी है। कोर्ट के आदेश पर ही कोई नया व्यवसाय नहीं लिया जा रहा है। कोर्ट का आदेश होते ही सभी का पैसा वापस किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें