Fonds drank 52.82 lakh liters of alcohol in two months
- फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना काल से उबरने के बाद चित्रकूटधाम मंडल में शराब बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अप्रैल और मई के दो महीनों में 52.82 लाख लीटर शराब पियक्कड़ों ने पी डाली। आबकारी विभाग को दारू के दाम के रूप 1.86 अरब रुपये हासिल हुए हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक अप्रैल-मई में शराब बिक्री का यह सर्वाधिक रिकॉर्ड है। प्रदेश में भी शराब खपत का सबसे बड़ा आंकड़ा बताया गया है।
आबकारी विभाग के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल और मई माह में मंडल के चारों जिलों में52.82 लाख लीटर देसी-विदेशी और बीयर की बिक्री हुई। पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल-मई माह में 32 लाख लीटर शराब बिकी थी। बांदा में 10 लाख लीटर देसी शराब का लक्ष्य था। लेकिन बिक्री 13.47 लाख लीटर हो गई। विदेशी शराब 1.50 लाख लीटर लक्ष्य के मुकाबले 2.45 लाख लीटर बिकी। बीयर पांच लाख लीटर के मुकाबले सात लाख लीटर बिक गई। इसी तरह देशी शराब बिक्री का लक्ष्य 12 लाख लीटर तय किया गया था। पियक्कड़ों ने 21 लाख लीटर पी डाली। विदेशी शराब 1.50 लाख लीटर के विपरीत 2.52 लाख लीटर बिक गई।
चित्रकूटधाम मंडल आबकारी उपायुक्त संतोष कुमार ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार में रोक लगने से सरकारी शराब की दुकानों में बिक्री बढ़ी है।