फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला और मसूरी बना बुंदेलखंड

Thu, 25 Dec 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड में हालात ऐसे हैं कि बुंदेलखंड शिमला-मसूरी जैसा लोगों को लग रहा है। यहां का तापमान पिछले कई दिनों से इन्हीं जिलों के जैसा है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से यहां भी ठंड सिर चढ़कर बोल रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के कोहरे से विजिबिलिटी कम रही। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। हालांकि बाद में धूप निकलने से दिन के तापमान में दो डिग्री का सुधार हुआ। रात में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस ही बना रहा।

बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को सुबह कोहरे की गहरी धुंध से विजिबिल्टी बेहद कम हो गई। रात लगभग 10 बजे यह 10 मीटर भी नहीं थी। तड़के भी यही आलम रहा। अलबत्ता 10 बजे के बाद सूरज निकल आने से कोहरा छंटा और विजिबिलिटी बढ़ी। आर्द्रता 60 से 90 फीसदी रही। अधिकतम पारा 12 और न्यूनतम 4.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग में मौसम पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पहाड़ों मे हो रहीं लगातार बर्फबारी से फिलहाल मौसम में कोहरा और शीतलहर बरकरार रहेगी। हालांकि अब रोजाना सूरज भी राहत देगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें