बांदा। साल के पहले कोहरे की चादर ने शनिवार को आसमान ढक दिया। दृश्यता 50 से 60 मीटर तक रही। ऐसे में पास की चीज नजर न आने से हाईवें पर वाहन रेंगते रहे। अधिकतम तापमान तीन, न्यूनतम दो डिग्री तक लुढ़क गया। जिससे धूप बेअसर रही। मौसम विभाग के अनुसार 20 दिसंबर से तेज सर्दी का अनुमान है। जनवरी के पहले सप्ताह तक आसमान में धुंध हावी रहेगा। इधर कोहरे के कारण हमीरपुर में हुए भीषण हादसे में चौथे घायल की बांदा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
शनिवार की सुबह साल के पहले कोहरे का असर दिखा। पूरा आसमान कोहरे की सफेद चादर से ढका रहा। सड़क पर 50 से 75 मीटर के वाहन नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में हाईवे हो या आम शहर की सड़क वाहन धीमी गति से चलते रहे। वहीं ठंडी हवाएं चलने व आसमान में बादल छाने से अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सर्वाधिक बुरा हाल निर्बल वर्ग के लोगों का रहा। सुबह के समय अलाव की कोई व्यवस्था न होने से वह ठंड से कंपकंपाते रहे। मौसम विभाग के अनुसार 20 दिसंबर से कड़ाके की सदी के अनुमान हैं। साथ ही जनवरी के पहले सप्ताह तक कोहरा हावी रहेगा। सात दिनों तक अधिकतम 18 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। विभाग ने सप्ताह भर तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
इनसेट-
दो दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
13 दिसंबर 23.1 11.2
14 दिसंबर 20.1 09.2
तापमान गिरेगा बारिश के आसार नहीं
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि आसमान में कोहरा छाएगा और तापमान में गिरावट आएगी लेकिन बारिश के आसार नहीं है। आसमान खुलेगा लेकिन धूप कमजोर रहेगी।
-
ठंड से करें बचाव, हो सकता है एक्जिमा
जिला अस्पताल के चिकित्सक डा.विनीत का कहना है कि शीतलहर बढ़ने लगी है। ऐसे में शहरी पूरी तरह ढककर निकलें। हाथों को बचाने के लिए दस्ताने, गर्दन और छाती को ढकने के लिए मफलर, शॉल, सिर को बचाने के लिए टोपी आदि को पहने। नहाने व पीने में गर्म पानी का इस्तेमाल करें। दही, छाछ, सब्जियों में पालक आदि का सेवन कम करें। रात में प्रतिदिन हल्दी और अदरख डला एक गिलास दूध जरूर लें। दमा, हार्ट, ब्लड प्रेशर के मरीज सुबह टहलने से परहेज करें। अन्यथा आप एक्जिमा जैसी बीमारियों की चपेट में आ सकते है। सर्दी का असर होने पर डाक्टर की सलाह पर दवाएं लें।
फसलों को मार सकता है पाला
उप निदेशक कृषि अभय यादव का कहना है कि कोहरे से रबी फसल, गेहूं, चना, मटर, मसूर, व अरहर, सरसों को पाला मार सकता है। पत्तियों पर सफेद भूरे धब्बे बन जाते हैं और पत्तियां सूख कर झुलस जाती हैं। जिससे उनमें काला रतुआ सफेद रतुआ, पछेती तुषार आदि रोग उत्पन्न होते हैं। अंकुरण, वृद्धि रुक जाती है। ऐसे में बोडर्डो मिश्रण या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड, फॉस्फोरस (पी) और पोटैशियम (के) का छिड़काव करें। शीतलहर के दौरान जहां भी संभव हो हल्की और बार-बार सतही सिंचाई व धुंआ करेंं लेकिन हवा चलने पर धुंआ कतई न करें। नए पौधों, नर्सरी को खुला न छोड़े।
कोहर में खड़े ट्रेलर से भिड़ी कार, छात्रा समेत तीन घायल
तिंदवारी। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सेमरी नाला के आगे ट्रेलर में खराबी आने से रोड के किनारे खड़ा था। तभी बांदा से लखनऊ जा रही कार कोहरे के कारण उसमें जा भिड़ी। जिसमें तीन लोग सवार थे। हादसे में कार सवार घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सिंह ने बताया कि बांदा कालू कुआं निवासी चालक अर्जुन कुमार, इंदिरा नगर निवासी बालेंद्र सिंह व उनकी पुत्री गरिमा कार में सवार थे। लखनऊ में गरिमा को परीक्षा देनी थी, इस दौरान कोहरे के चलते हादसा हो गया। बताया कि बालेंद्र सिंह उनकी बेटी गरिमा सिंह को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विद्यालयों के समय परिवर्तन की
नरैनी। शीत लहर के चलते बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा संचालित विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग जिलाधिकारी से की। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी एवं अटेवा के जिला संरक्षक मंडल अजय कुमार साहू ने मांग की है कि वर्तमान में शीतलहर एवं सर्दी बढ़ी है। जिसको देखते हुए विद्यालयों में बच्चों को परेशानी हो रही है। इसे लेकर जनपद में प्रातः 10 बजे से लेकर विद्यालय खोलने की अनुमति मांगी। बैठक में इंद्रपाल विमल, विनय पांडेय, लखनलाल साहू, राकेश कुमार जायसवाल, अरविंद कुमार कुशवाहा, अनिल कुमार, बृजेंद्र सिंह दीवान, भैरो प्रसाद, कपिल देव उपस्थित रहे।
-
वर्जन-
शाम के समय प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे है। सदर तहसील में दो व अन्य में एक-एक रैन बसेरा भी खोला है। ठंड बढ़ने पर सुबह के समय भी अलाव जलवाए जाएगें। निराश्रित लोग रात के समय पालिका व तहसील प्रशासन द्वारा खोले गए रैन बसेरों में जाएं।
कुमार धर्मेंद्र
अपर जिलाधिकारी
फोटो- 10 सड़क पर कोहरे के कारण हाईवे पर रेंगते वाहन। संवाद
फोटो- 10 सड़क पर कोहरे के कारण हाईवे पर रेंगते वाहन। संवाद
फोटो- 10 सड़क पर कोहरे के कारण हाईवे पर रेंगते वाहन। संवाद