फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कोहरे से महाकौशल दो घंटे 11 मिनट, बरौनी दो घंटे विलंबित

Mon, 15 Dec 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सर्दी का असर अब धीरे-धीरे ट्रेनों पर पड़ने लगा है। रविवार को चार एक्सप्रेस गाड़ियों सहित अन्य मेमो ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से विलंब से हुआ। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी भी उठानी पड़ी। वहीं रेलवे ने यात्रियों को घर से निकलने के पहले गाड़ी की स्थित चेक करने के बाद ही स्टेशन पहुंचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

रविवार को दादर सेंट्रल से गोरखपुर तक चलने वाली डाॅ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे 44 मिनट की देरी से संचालित हुई। वहीं हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर को जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस दो घंटे 11 मिनट तो अहमदाबाद से सहरसा जंक्शन की दूरी तय करने वाली बरौनी एक्सप्रेस दो घंटे 18 मिनट की देरी से संचालित हुई। इसके अलावा यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जो हजरत निजामुद्दीन से मानिकपुर के बीच प्रतिदिन संचालित होती है। वह भी अपने निर्धारित समय 37 मिनट देरी से संचालित हुई।
इसके अलावा प्रयागराज से झांसी व झांसी से प्रयागराज, प्रयागराज से कानपुर व कानपुर से प्रयागराज के बीच संचालित होने वाली मेमू ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से कुछ मिनट की देरी से संचालित हुईं। इसके साथ ही खजुराहो से कानपुर की दूरी तय करने वाली मेमू ट्रेन एक घंटा चार मिनट की देरी से रविवार को संचालित हुई। स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि सर्दी के प्रभाव के कारण सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट संचालित हो रही हैं। यात्री यात्रा के लिए घर से निकलने के पहले अपनी ट्रेन की स्थित को चेक करके ही स्टेशन के लिए निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें