फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रपटों पर फिर चढ़ा बाढ़ का पानी, नाव घाटों पर चौकसी

Mon, 14 Sep 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-16- गौरी-अमारा रपटे पर इस तरह से गाड़ियां धोते दिखे गांव के लोग। संवाद
विज्ञापन
पैलानी। केन और यमुना का जलस्तर सोमवार को घटने के बावजूद रपटों पर बाढ़ का पानी भरने से आवागमन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

गौरी-अमारा, नांदादेव, पड़ोहरा और सिंधनकलां-तुर्री नाला रपट पर पानी आने के बाद नाव घाटों पर लेखपाल और पुलिस पिकेट के जवानों की निगरानी बनी रही। फिलहाल रपटों से आने-जाने पर रोक लगाई गई है।
देर रात नदियों का जलस्तर बढ़ने से रपटों पर दोबारा पानी आ गया। इससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। नाविकों को भी नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने नाव से आवागमन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना लाइफ जैकेट के नाव से यात्रा न करें। नाविक सीमित संख्या में ही यात्रियों को बैठाएं। रपटों पर पानी का बहाव होने की स्थिति में लोग जोखिम लेकर साइकिल या बाइक से निकलने का प्रयास न करें। रविवार के मुकाबले सोमवार को दोनों नदियों के जलस्तर में मामूली गिरावट आई है लेकिन इससे ग्रामीणों को राहत मिलती दिखाई नहीं पड़ रही है।


नदी के जलस्तर में इतनी गिरावट
-
नदी रविवार सोमवार गिरावट

केन 97.80 मीटर 96.05 मीटर 1.75 मीटर

यमुना 92.23 मीटर 91.56 मी 0.67 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें