फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बों में भी फ्लैग मार्च और चौकसी रही

विज्ञापन
नरैनी कोतवाली में बालूभरी बोरियों का बंकर बनाकर यूं सुरक्षा करता कांस्टेबल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू/अतर्रा/नरैनी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कस्बों में भी विशेष सतर्कता बरती गई और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। बबेरू को 6 भागों में बांटकर पुलिस ने निगरानी की। वाहनों की तलाशी ली गई। क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय सहित फोर्स के साथ गश्त पर रहे। हरदौली, साथी, सिमौनी, बेर्रांव आदि गांवों में बैरीकेडिंग लगाई गई। छह मोबाइल पार्टियां भी गश्त पर रहीं।
विज्ञापन

नरैनी में थाना परिसर में बालू की बोरियां रखकर बंकर बनाया गया। यहां आधुनिक राइफलों से लैस जवान तैनात रहे। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में पूर्व संध्या से ही गश्त शुरू रहा। यह शनिवार को दिनभर चला। कहीं कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
अतर्रा क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह और इंरुपेक्टर रामेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टुकड़ी ने पूरे कस्बे में फ्लैग मार्च किया। एसआई चंद्रपाल सिंह, गोपाल दुबे, प्रभा पांडेय, सुजीत जायसवाल आदि शामिल रहे। एडीएम संतोष बहादुर सिंह और अपर एसपी एलबीके पाल ने भी भ्रमण किया। एसडीएम सौरभ शुक्ला, तहसीलदार सुशील कुमार सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन

लोगों ने आपसी सौहार्द बरकरार रखा। तिंदवारी कस्बे में इंसपेक्टर नीरज सिंह सहित थाने के फोर्स ने लगातार नजर रखते हुए गश्त किया। बेंदाघाट में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया। चिल्ला, बदौसा, मटौंध, खप्टिहा कलां, जसपुरा, गिरवां, बिसंडा, ओरन आदि इलाकों में भी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कड़ी चौकसी बरती। पूरा दिन शांतिपूर्वक बीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें