फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पांच लोगों ने युवक को घेरकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बड़े भाई से विवाद के बाद रंजिश मान रहे हमलावरों ने छोटे भाई को रास्ते में घेर लिया। पांच लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। राहगीरों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर मौके से भागे। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

शहर के अलीगंज पोड़ाबाग निवासी हिमांशु (19) को बुधवार की दोपहर घर जाते समय रास्ते में पांच युवकों ने घेर लिया और अभद्रता करने लगे। हिमांशु ने इसका विरोध किया तो पांचों युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों को देख हमलावर मौके से भाग निकले।
जिला अस्पताल में घायल हिमांशु ने बताया कि जिन पांच युवकों ने उसके साथ मारपीट की है, उन हमलावरों का उसके बड़े भाई से पूर्व में विवाद हो गया था, तभी से वे रंजिश मानने लगे और उसके साथ मारपीट की। परिजनों ने बताया कि कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है। आरोप लगाया कि हमलावर उसकी जेब में पड़े 17 सौ बीस रुपये छीन ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें