फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसों में दंपती समेत पांच घायल

Sun, 12 May 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को चिकित्सक ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के नांदिन कुर्मियान निवासी रामलाल (45) व उसकी पत्नी गीता देवी (40) शनिवार की शाम को पहाड़ी कस्बे से वापस बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह बछरन गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अतरौली निवासी छोटेलाल (40) से टक्कर हो गई। जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया। चिकित्सक ने छोटेलाल को प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरागोकुलपुर निवासी रमेश (24) शुक्रवार की शाम को अपना ई-रिक्शा लेकर बेड़ी पुलिया आ रहा था। जैसे ही वह रानीपुर भट्ट स्थित पावर हाउस के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे रामघाट निवासी बाइक सवार रामू (22) से टक्कर हो गई। जिसके चलते दोनों घायल हो गए। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें