फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा निवासी बाबू (22) पुत्र चुनकू बुधवार की रात नवीन मंडी खैराड़ा से पल्लेदारी करके बाइक पर घर आ रहा था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राज मार्ग पर भूरागढ़ गांव के नजदीक सामने से आ रही बाइक की टक्कर से घायल हो गया। एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के परमपुरवा निवासी सचिन (18) पुत्र तुलसी प्रसाद अपने ममेरे भाई पाथर कछार (गौरिहार छतरपुर) निवासी भवानीदीन (22) के साथ बाइक पर हथौरा गांव जाते समय बबेरू रोड में बाइक खंती में गिरने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव की मालती (15) पुत्री संतोष कुमार खेत से पैदल घर आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। एक अन्य घटना में शहर के जंगल दफ्तर मोहल्ला निवासी खुशबू (14) पुत्री विजय राजपूत सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनौसा गांव निवासी निहाल खां (26) पुत्र भिक्खू बाइक पर आते समय दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। पीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें