एकता अखंडता दिवस पर पुलिस कर्मियों को संबोधित करते डीआईजी दीपक कुमार। साथ में एसपी गणेश साहा व एए
- फोटो : BANDA
बांदा। पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को सुबह रन फार यूनिटी के साथ पुलिस अफसरों व कर्मियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ ली।
डीआईजी दीपक कुमार ने मैराथन दौड़ की शुरुआत कराई। गौरव पांडेय प्रथम, अजय प्रजापति द्वितीय और नरेश शर्मा तृतीय, रिक्रूट आरक्षी धर्मेंद्र चतुर्थ और आरिफ पांचवें स्थान पर रहे।
डीआईजी ने इन सभी को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया। राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा, अपर एसपी एलबीके पाल, सीओ राघवेंद्र सिंह (सदर), आलोक मिश्रा (नगर) इत्यादि शामिल रहे। संवाद