हाइवे पर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में लेखपाल सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
महोखर (देहात कोतवाली) गांव निवासी लेखपाल साहब लाल मिश्रा (50) और महुआ निवासी सुनील (35) शनिवार को दोपहर स्कूटी पर महुआ से बांदा आते समय नवाबटैंक के नजदीक सामने से आ रही बाइक की टक्कर से घायल हो गए।
दूसरी बाइक सवार राजू (25) व बच्चू (17) निवासी तिंदवारा को भी गंभीर चोंटे आईं। उधर, आवास विकास कालोनी निवासी राहुल (19) शनिवार को सुबह बाइक पर बाजार जाते समय गिरकर जख्मी हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलक्टर पुरवा निवासी गुड्डो (22) पत्नी बबलू शनिवार दोपहर करंट से झुलस गई।