फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी जी की जयंती पर सममानित होंगे पांच किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसमें पांच किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें दो महिला किसान शामिल हैं। कृषि से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज सभागार में कृषक गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि प्रदर्शन में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, वन, बैकिंग, लघु सिंचाई, बाल पुष्टाहार आदि विभागों के स्टॉल लगाएंगे। उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग से जुड़े 25-25 और कृषि से जुड़े 325 कृषकों की सहभागिता कराई जाएगी। प्रदर्शनी के लिए स्टॉल कृषि विभाग निशुल्क उपलब्ध कराएगा। ब्लाक मुख्यालयों पर भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें