फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पहले भैंसों को खोला, फिर दीवार तोड़कर दो मकानों से हजारों का माल उड़ाया

Fri, 06 Feb 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 16 मकान की टूटी दीवार, जिससे घुसकर चोरी की घटना को दिया गया अंजाम। संवाद
विज्ञापन
बांदा। घर के बाहर बंधी भैंसों को चोरों ने खोल दिया। घर के बाहर लेटे गृहस्वामी भैंसों की तलाश में निकल गए तो चोरों ने दो मकानों में दीवार तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी महेश प्रजापति ने बताया कि वह घर से बाहर गया था। सूना मौका पाकर चोरों ने गुरुवार की रात उसके घर से तीन बकरियां 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए। दूसरे ग्रामीण महेंद्र प्रजापति ने बताया कि उसके मकान की पीछे से दीवार को तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे और कमरे में रखे तीन क्विंटल गेहूं, 30 किलो चावल, पांच हजार रुपये व गृहस्थी का सामान और जरूरी कागजात ले गए।
गृहस्वामी महेंद्र ने बताया कि वह घर के बाहर सो रहे थे, वहीं पास में बंधी भैंसों को चोरों ने खूंटे से खोल दिया था। वह लोग भैंस को ढूंढने के लिए घर से बाहर निकल गए थे, इसके बाद चोरों ने घर की दीवार तोड़कर चोरी कर ली। पीड़ितों ने चोरी की घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। कृषि विश्वविद्यालय चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें